बल्लभगढ़ में लड़की की गोली मार कर हत्या धार्मिक ऐंगल होने से विवाद बढ़ने की आशंका

आज दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक i20 astra कार में आये दो युवकों और दो लड़कियों का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक लड़का एक लड़की के साथ ज़बरदस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

लड़की जब उसके काबू में नही आई तो उस लड़के ने बंदूक तान कर लड़की के सर पर गोली दाग दी। साथ वाला लड़का और गोली मारने वाला लड़का गोली मारते ही भाग निकले। यह वीडियो पास चल रहे राहगीरों ने शूट कर लिया। ताजा खबरों के अनुसार हरियाणा पुलिस ने दोनों लड़को को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला सुरक्षा संबंधी आलोचनों के इस दौर में भाजपा सरकार वाले राज्यो की खबरें प्रमुखता से छापी जा रही है। वही इस मामले में आरोपी युवकों के अल्पसंख्यक होने से लव जिहाद का तड़का और धर्म परिवर्तन जैसे एंगल डाले जाने के प्रबल आसार हैं।

उक्त मामले में तथाकथित सेक्युलर ग्रुप की चुप्पी देखी जाने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top