इंडिया टुडे ने ताइवान को चीन के अधीन बताने पर विवाद लोग बिफरे

इंडिया टुडे ग्रुप लंबे समय से अपने बायस्ड रिपोर्टिंग के चलते अक्सर लोगो की आंखों में खटकते हैं। हमने एक नही ऐसी हज़ारों रिपोर्टिंग देखी जिसमे उनकी कार्यशैली बाहरी देशों को मदद देती दिखाई दी।

आज दिनांक 17 अक्टूबर को उन्होंने एक ट्वीट कर ताईवान में चीन के एक मंत्री जोसेफ वू से अपनी महिला पत्रकार के इंटरव्यू के वीडियो अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर डाला जिसमे उन्होंने ताईवान को कोष्ठक में डाल कर रिपब्लिक ऑफ चीन का हिस्सा बताया।

इस पर भारतीय लोग बिफर पड़े और जम कर प्रतिक्रिया देने लग गए। कहाँ एक पुराने चेनल होने के नाते उनसे जिम्मेदारी वाली खबरें प्रकाशित करने की उम्मीद की जाती थी और ऐसे लोगो ने पत्रकारों और पत्रकारिता पर उठते सवालों को और हवा देकर जनभावनाओं को भड़काने का दुष्कृत्य किया है।

अभी कुछ दिन पहले TRP स्कैम में हुई FIR में इंडिया टुडे ग्रुप का नाम आने पर भी इस समूह की काफी किरकिरी हुई थी। वही मुम्बई पोलिस के कमिश्नर की कथनी के अनुसार सारा इल्जाम रिपब्लिक टीवी पर डाल दिया गया और इंडिया टुडे को पाकसाफ बता पल्ला झाड़ लिया गया।

इस जैसे और कई मामलों में आजतक चेनल पर फेक न्यूज़ चलाने पर जुर्माना ठोका गया था वही राजदीप सरदेसाई और उनकी पत्नी सागारिका घोष अपने एक तरफा रिपोर्टिंग के चलते देशवासियों के निशाने पर सदैव रहते आये हैं।

कम से कम इन लोगो को देश के स्टैंड के साथ जिम्मेदाराना पत्रकारिता करनी चाहिए वही इनके कृत्य देश के लिए शर्म का विषय बन जाते हैं। जिनसे बचा जा सकता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top