क्या अभिषेक बच्चन लेटेस्ट मूवी लुडो ट्रेलर रिलीज होने से संभलेगा गिरता करियर

आज दिनांक 20 अक्टूबर को लूडो ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही अभिषेक बच्चन लेटेस्ट मूवी जो कि नेटफ्लिक्स पर 12 नवम्बर को जारी होगी, ने इन्टरनेट पर काफी धूम मचा दी है. इसे अब तक कुल 2,207,482 व्यूज मिल चुके हैं और इन्टरनेट और गूगल के यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.

लुडो ट्रेलर रिलीज यूट्यूब पर देखें

लूडो फिल्म 2020 की कहानी

अभिषेक बच्चन का साथ देने के लिए सफल और मंझे हुए कलाकारों की लम्बी फेहरिस्त है जिनमें राजकुमार राव, आदित्य रॉय, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, रोहित सर्राफ और इनायत वर्मा शामिल हैं. ट्रेलर के अनुसार फिल्म थोड़ी funny दिखाई डे रही है जिसमे अपराध का तड़का दिया गया है.

यह फिल्म ट्रेलर के अनुसार किडनेपिंग पर आधारित नजर आ रही है जिसमे अभिषेक बच्चन और पंकज त्रिपाठी का मेलजोल बाद में बिगड़ता दिखाई देता है. वही राजकुमार राव किसी रेस्टोरेंट में वेटर का किरदार निभाते दिखाई दिए हैं जिन्हें फातिमा सना शैख़ मिलती है और उनसे अपने पति को छुड़ाने कि अपील करती दिखाई दे रही है.

अभिषेक बच्चन की लास्ट फिल्म

इस से पहले अभिषेक बच्चन Breath Into The Shadows ब्रीथ इनटू द शेडो में नजर आये थे. मगर उस पर भी दर्शको का प्यार बमुश्किल ही मिल पाया था. बड़े सुपर स्टार के पुत्र होने के नाते सफलता का दबाव उन पर भी है और वो समय समय पर इसे सच्चाई के साथ कबूल करके ट्रॉल्स को सधी हुई प्रतिक्रिया देने के लिए भी जाने जाते हैं.

लूडो फिल्म डायलोग

अभिषेक बच्चन : तुम्हारी बेटी हमारे कब्जे में हैं अगर पुलिस को खबर करने की कोशिश की तो उसके हाथ काट के पैर तोड़ के आँखें निकाल के.. बच्ची : ये तुम्हारी पहली किडनेपिंग थी ना ?

पंकज त्रिपाठी : किसी किसी को ना चूल होती है इश्क में बर्बाद होने की..

फातिमा सना शैख़ : एक छोटा सा काम था.. बाबु के डैडी को जेल तोड़ के बाहर निकलना है.

आदित्य रॉय : लड़की को चाहिए थी फरारी और मैं था अनाड़ी.

सान्या मल्होत्रा : किस चीज के डॉक्टर हैं आप ? आदित्य रॉय :मंगोलियन आर्ट इन मुग़ल आर्कीटेक्चर

पंकज त्रिपाठी : तुम्हे मार नहीं रहे हैं, मुक्त कर रहे हैं..ये शरीर त्याग दो और नए बॉडी में प्रवेश करो मेक ए फ्रेश स्टार्ट Make a Fresh Start

राजकुमार राव : इतने छेद करेंगे..इतने छेद करेंगे..इतने छेद करेंगे वाटर फ़िल्टर बन जाओगे

पंकज त्रिपाठी : इतने दिल बाद मिल रहा है छोटू गले तो मिल ले..

पंकज त्रिपाठी : उसका न किडनी निकाल के बेच देंगे पुरे बारह लाख की डील हो चुकी है..

अभिषेक बच्चन : निकाल लू किडनी घंटा फर्क पड़ता है.

अब लाइफ की फितरत है लेना तो वो लेगी अब ये तुमपे है कि मुंह फुला के दोगे या दांत दिखा के

लूडो फिल्म सोंग्स

इस फिल्म में पुराने गानों का म्यूजिक से सजाया हुआ एक गीत ट्रेलर में दिखाया गया है जिसके बोल हैं ओ बेटा जी..अरे ओ बेटा जी अरे ओ बाबु जी.. जो कि अलबेला फिल्म से लिया गया है. वह फिल्म सन 1945 में रिलीज हुइ थी. उस गाने के बोल थे किस्मत की हवा कभी नरम नरम कभी गरम

Ludo Cast And Crews

लूडो इज लाइफ लाइफ इज लूडो के मोटो वाली इस फिल्म की कास्ट में एक तरफ अभिषेक बच्चन प्रमुख है वही एक्टिंग में माहिर राजकुमार राव और सबसे अधिक चर्चित कलाकार पंकज त्रिपाठी, के साथ नवोदित कलाकार आदित्य रॉय भी मुख्य किरदार में हैं. महिला कलाकारों में फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा शुमार हैं वही सहायक कलाकार के रूप में रोहित सर्राफ और इनायत वर्मा नजर आयेंगे.

फिल्म के Directed अनुराग बसु हैं जिन्होंने बर्फी फिल्म बनाई थी. वही इसके प्रोडूसर टी सिरीज फिल्म्स के भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार के साथ कृष्ण कुमार हैं. फिल्म का संगीत दिया है प्रीतम ने और गानों के बोल हैं सैयद क़ादरी संदीप श्रीवास्तव और स्वानंद किरकिरे ने. संगीत T-Series Music द्वारा रिलीज किया जायेगा और वही यह मूवी netflix पर रिलीज होगी.

आपको हमारी यह न्यूज़ कैसी लगी और अभिषेक के अब तक के करियर पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है आप हमें comment करके अवश्य बताएं और कोई और प्रश्न हो तो हमसे कांटेक्ट अवश्य करे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top