जोधपुर बासनी में महाराष्ट्र के आदमी की हत्या का मुकदमा दर्ज

कुड़ी भगतासनी में एक बड़ी वारदात हुई जिसमें कुछ अज्ञात व्यकितयों ने अमूल डेयरी में काम करने वाले 3 लोगो पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस संबंध में आज दिनांक 2 अक्टूबर को पुलिस द्वारा तहकीकात शुरू की जा चुकी है।

मामले की परतें खंगालने पर शिंदे कृष्णा कल्याण sh जिसकी उम्र 26 वर्ष और वह निवासी घराणी चाकुर जिला लातुर महाराष्ट्र का निवासी है और अभी हाल किराये से घुमती पुलिया के पास मोगडा पुलिस कुडी भगतासनी रहवासी है।

कल सुबह 7:15 AM यह वारदात हुई जिस समय आर विठ्ठल उत्तमराव शिंदे और शिदाजी शिवाजी जाधव निवासी घराणी  चाकुर लातुर महाराष्ट्र के निवासी है, तीनो एक साथ मोगड़ा गांव में स्थित अमूल फैक्टरी से निकले थे।

तभी प्लान्ट से थोड़ी दूर पहले लगभग 500 मीटर 5,6 आदमीयो ने तीनो को रोककर पुछा कि हमको कमरा किराये से लेना है आर आप कहां के हो तब उन्होंने जवाब दिया हम महाराष्ट्र से है।

अचानक उन सभी ने तीन पर चाकुआ से हमला कर दिया जिसमे शिदाजी शिवाजी जाधव को घेर लिया ।तब बचे दोनों साथियों ने बीच बचाव किया तो उन दोनो पर भी हमला कर दिया। और उनके भी चाकु लगा । वहीं शिदाजी शिवाजी जाधव को चाकु मारे गले पर, सिने पर, कमर पर लगे। तब ये लोग चिल्लाने लगे तो प्लान्ट के लोग आने लगे तब हमलावर लोग सडक की तरफ भाग गये।

वहाँ उपस्थित लोग शिदाजी शिवाजी जाधव को जो घायल हो गये उनको प्लान्ट की गाडी से AIIMS जोधपुर लेकर आये एवं यहां पर मृत घोषित कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top