आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर की शादी तय, रणबीर ने खुद किया कन्फर्म

आज दिनांक 24 दिसम्बर 2020 को मशहूर बॉलीवुड फिल्म एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी शादी महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट के साथ कन्फर्म कर दी। ख्यातिप्राप्त फ़िल्म आलोचक राजीव मसंद को इंटरव्यू देते हुए रणबीर भावुक होकर अपनी शादी आलिया भट्ट के साथ होना तय बताया।

इसी के साथ इस जोड़ी को अपने प्यार के अंजाम तक पंहुचने में सफलता मिली और पूरे फेन्स जगत में इस खबर को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इस से पहले दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर सिंह के साथ शादी कर दी थी। जबकि रणबीर के रिश्तों की लंबी फेहरिस्त रही है।

रणबीर कपूर का नाम आलिया भट्ट से पहले कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा गया था। मगर शादी तक आते आते रिश्तों में तनाव के चलते रणबीर की शादी परवान नहीं चढ़ पाई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top