मंडाना में 2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त तस्कर गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण श्री शरद चौधरी के निर्देशन में पुलिस थाना मण्डाना में एक कारवाही के तहत तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 10.10.2020 को श्री महेश कुमार उ0नि0 थानाधिकारी थाना मण्डाना के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु मण्डाना तिराहा पर नाकाबंदी प्रारम्भ की दोराने नाकाबंदी एक व्यक्ति कोटा की तरफ से मण्डाना कस्बा की तरफ आया। जो पुलिस जाप्ते को देखकर एकदम रुका एवं वापस तेज तेज कदमो से कोटा की तरफ जाने लगा ।

जिस पर संदेह होने से नाम पता पूछा तो घबराते हुए अपना नाम जमील अहमद पुत्र श्री अब्दुल सलाम जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी पुरानी पंचायत के सामने मण्डाना कोटा हाल किरायेदार म० न० 402 बॉम्बे योजना, D-C-M- थाना उद्योग नगर कोटा का होना बताया।

उक्त व्यक्ति के पास कोई अवैध वस्तु या मादक पदार्थ का संदेह होने पर तलाशी ली तो प्लाटिक के थेले में 02 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। मादक पदार्थ तस्कर जमील को गिरफतार किया जाकर 2 किलोग्राम गांजा को जप्त किया गया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top