सोजत प्रॉपर्टी डीलर की कनपटी पर पिस्टल रख किया अपहरण

बदमाशों ने मांगी 50 लाख की फिरौती,सोजत रोड थाना के सियाट गांव से बीती रात्रि किया अपहरण,

बिलाड़ा निवासी पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर चेना राम प्रजापति ने मेड़ता में अपने दोस्त से नकदी और सोना देकर छुड़ाई जान।

पीड़ित ने आज दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को सोजत रोड थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जिस पर सोजत रोड थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विस्तृत सूचना का इंतजार है। वही अपराधियों की यह कारगुजारी पुलिस के लिए परेशानियों का सबब बन सकती है। क्योंकि अमूमन इस क्षेत्र में ऐसी घटनाये कम ही देखने सुनने को मिलती है।

ऐसे संगठित अपराध एक बार शुरू हो जाये तो बाद में यह सिलसिला आसानी से रुकता नही है। बहरहाल देखना पड़ेगा सोजत रोड पुलिस इस मामले को कैसे डील करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top